आगरालीक्स…(Agra News 8th July )आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए स्लाट खुलते ही बुक हो गए, अभी 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए स्लाट खुले हुए हैं।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी मची हुई है, लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर, वैक्सीन कुछ ही देर में खत्म हो रही है, इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
स्लाट खुलते ही हुए बुक
गुरुवार को वैक्सीन लगवाने के लिए रात को स्लाट खुले, कुछ ही देर में स्लाट बुक हो गए, 45 से अधिक उम्र के लोग केंद्र पर पहुंचकर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं, उनका स्लाट बुक नहीं है तो भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
भीड ज्यादा वैक्सीन कम
वैक्सीन केंद्रों पर हालत बेकाबू हो रहे हैं, वैक्सीन कम हैं और लोग ज्यादा पहुंच रहे हैं। इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। वैक्सीन नहीं लग पा रही है।