आगरालीक्स.(Agra News 8th July) आगरा में बैंककर्मी ने पत्नी के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर निजी फोटो डाल दिए और मोबाइल नंबर लिख दिया, उस पर फोन आने लगे, बैंक पहुंचकर पत्नी ने किया हंगामा।
यह है मामला
पूछताछ में सामने आया है कि लोहामंडी क्षेत्र की बैंक में युवक पहले अस्थायी कर्मचारी था अब वह स्थायी हो गया है, उसके दोस्त की 2016 में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह दोस्त की पत्नी की मदद करने लगा और दोनों ने दो साल पहले शादी कर ली, लेकिन अब उसकी बैंक में स्थायी नौकरी लग गई है। वह अब किसी अन्य महिला से शादी करना चाहता है।
पत्नी की फेक फेसबुक आईडी बनाकर डाले फोटो
महिला का आरोप है कि उसका पति उससे पीछा छुडाना चाहता है, वह किसी अन्य महिला से शादी करना चाहता है। इसके लिए फेक फेसबुक आईडी बनाने के बाद निजी पफोटो डाल दिए। इस पर महिला और उसकी मां का नंबर लिख दिया, इसके बाद से उनके पास फोन आने लगे, महिला को जानकारी हुई तो वह बैंक पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है।