आगरालीक्स..(Agra News 3rd July). आगरा में आज तीन जुलाई को वैक्सीन लगाई जा रही है, पढे कहां और किस तरह लगवा सकते हैं वैक्सीन।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए भीड उमडने लगी है लेकिन वैक्सीन की कमी हो गई थी। अब वैक्सीन आने लगी है, लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को 60 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
केंद्र पर पंजीकरण कराने के बाद भी लगवा सकते हैं वैक्सीन
आगरा में शनिवार को वैक्सीन लगवाने के लिए आनलाइन स्लाट खोले गए थे। साथ ही 50 फीसद लोगों का केंद्रों पर ही पंजीकरण कर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए केंद्रों पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
30 हजार डोज मिली
स्वास्थ्य विभाग को 30 हजार वैक्सीन की डोज मिल गई हैं, इन डोज से लोगों को बुधवार तक वैक्सीन लगाई जाएगी। शनिवार को भी वैक्सीन मिलने की उम्मीद है, इसके बाद वैक्सीन की कमी नहीं रहेगी और ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकेगी।