आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से एक और मौत…रिकॉर्ड 175 कोरोना संक्रमित मिले पिछले तीन दिन में. पढ़िए रविवार को कहां—कहां से मिले संक्रमित
रविवार को 58 कोरोना संक्रमित मिले
आगरा में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है. रविवार को भी 58 कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि शाहगंज में रहने वाले एक निमोनिया से ग्रसित कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई. आगरा में अब मरने वालों की संख्या 179 हो गई है. इस साल पिछले तीन दिन में 175 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. शुक्रवार को जहां 49 कोरोना संक्रमित मिले तो वहीं शनिवार को बढ़कर 68 कोरोना संक्रमित मिले. रविवार को 58 कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में इस समय अब तक 10914 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 10467 लोग ठीक हो चुके हैं तो वहीं 179 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है. जनपद में इस समय 268 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.
रविवार को यहां—यहां से मिले संक्रमित
अशोक नगर कॉलोनी
आवास विकास कॉलोनी
ब्राहृमण गली घटिया आजम खां
सुरेश प्लाजा एमजी रोड
जीजी पुरम कमला नगर
हन्नाा गली छीपीटोला
इंदर एन्क्लेव बल्केश्वर
जगदीशपुरा
कचहरी घाट
कमला नगर ब्लॉक डी
केशव कुंज
लोहामंडी
माल रोड आगरा कैंट
मारुति एस्टेट बोदला
नगला फकीरचंद
नाला हींग की मंडी
पांडव नगर
प्रतापपुरा
सदर
शांता टावर संजय प्लेस
सिकंदरा
सूरज धर्म राजेश्वार मंदिर
टेढ़ी बगिया
तोता का ताल
टांस यमुना कॉलोनी
वेस्ट अर्जुन नगर
फतेहाबाद
एत्मादपुर
नगला श्यामो