आगरालीक्स…आगरा में अब दुकानदारों, शिक्षकों, वकील, बैंक कर्मचारियों, पत्रकारों, प्राइवेट कर्मचारियों, आटो रिक्शा को लगेगी वैक्सीन..सभी के लिए दिन हुए निश्चित. पढ़ें पूरी खबर
शासन से जारी हुए निर्देश
कोविड 19 संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया की जा रही है. अभी तक कोविड टीकाकरण अभियान के तहत हेल्थ केयर वर्कर, फ्र्ंट लाइन वर्कर और 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण गतिविधि संपन्न कराई जा रही है. लेकिन अब इसी क्रम में वैक्सीन लगाने के लिए कर्मचारियों व अन्य समूह के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी. शासन की ओर से सभी के लिए तारीख भी घोषित कर दी गई है.
8 और 9 अप्रैल को पत्रकार एवं मीडिया से संबंधित व्यक्ति एवं खुदारा व बड़े दुकानदारों को वैक्सीन लगाई जाएगी
10 अप्रैल को बैंक और बीमा कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी
12 से 14 अप्रैल तक तीन दिन स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षकों को वैक्सीन लगाई जाएगी.
15 से 16 अप्रैल को आटो रिक्शा, बस, टैक्सी ड्राइवर, फेरी वाले एवं निर्माण कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी.
17 से 19 अप्रैल तक अन्य सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी. इनमें फ्रंट लाइन वर्कर्स शामि नहीं होंगे.
20 और 21 अप्रैल को न्यायपालिका कर्मचारी और वकीलों को वैक्सीन लगेगी
22 से 23 अप्रैल को निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी.
सीएमओ आरसी पांडे के अनुसार इन समूहों में वैक्सीन अभी 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगाई जाएगी.