आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें, आगरा एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने ऐसे समय में एक करोड़ की रिश्वत न लेकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है जब देश भर में छापे में सरकारी अधिकारियों के घर से करोड़ों का कैश मिल रहा है। ( Agra Counterfeit Medicine Update: STF Inspector Yateendra Sharma honesty not shaken by Rs 10000000 bribe give by businessman Himanshu#Agra )
आगरा में शनिवार को स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने नामचीन कंपनियों की ब्रांडेड दवाओं को नकली तैयार कर बेचने वाले रैकेट को पकडा, छापा मारने के बाद हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल, फव्वारा को सील कर दिया। शनिवार को टीम ने जांच आगे बढ़ाई और मोती कटरा स्थित हे मां मेडिको फर्म पर पहुंची, दवाओं के कार्टन भरे हुए थे। हे मां मेडिको के हिमांशु अग्रवाल ने एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश कर दी जिससे मामले को रफादफा कर दिया जाए, उसे लगा कि रुपये देकर किसी को भी खरीदा जा सकता है। मगर, ईमानदार छवि और पहले भी कई बार अपनी ईमानदारी से चर्चा में रहे एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने कारोबारी हिमांशु यादव को रिश्वत देते हुए पकड़ने की प्लानिंग तैयार की और अपने अधिकारियों को पूरा घटना बताई।
कैश लेकर पहुंचा हिमांशु यादव, कई फोन भी करवाए
एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा को हिमांशु यादव ने कई सिफारिशी फोन करवाए, कहा कि पैसे लेकर मामला खत्म कर दो, हिमांशु को पकड़ने के लिए यतींद्र शर्मा ने भी यह जाहिर नहीं होने दिया कि उन्होंने उसे रिश्वत के साथ पकड़ने की प्लानिंग कर ली है। फव्वारा में बाइक से एक बैग में एक करोड़ रुपये का कैश जिसमें 500 500 रुपये के नोट की गडडी थी उसे लेकर हिमांशु पहुंचा, इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने उसे एक करोड़ की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।
कई कारोबारी जांच के दायरे में, करोड़ों की दवाएं
अभी तक 241 कार्टन दवाएं जब्त हो चुकी हैं, इस गिरोह से कई कारोबारी जुड़े हुए हैं। 14 दवाओं के नमूने लिए हैं जांच अभी चल रही है।