आगरालीक्स ..आगरा की कोविड यात्रा, 2 मार्च को पहला केस, 25 सप्ताह पूरे, पहले 1000 में 127 लोग पॉजिटिव मिले, अब 1000 में अब सप्ताह में 1000 में 12 पॉजिटिव मिल रहे हैं।
आगरा में कोरोना का पहला केस 2 मार्च को सामने आया था, खंदारी क्षेत्र निवासी जूता कारोबारी भाई इटली से लौटकर आगरा आए, इन दोनों के संक्रमित होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य और एक कर्मचारी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसके बाद विदेश से लौटे डॉक्टर के बेटे, कारोबारी की बेटी, रेलवे अधिकारी की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अप्रैल में श्री पारस हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज और जमात से जुडे हुए लोगों के संक्रमित मिलने के बाद केस तेजी से बढते गए। जून में भी कोरोना के केस तेजी से बढे।
सातवें सप्ताह में एक हजार में से 123 संक्रमित
कोरोना के सातवें सप्ताह में एक हजार सैंपल में से 123 में कोरोना की पुष्टि हुई, इस समय हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और जमात से जुडे लोग संक्रमित मिले थे।
अब एक हजार में 12 मरीज संक्रमित
मौजूदा दौर में एक हजार सैंपल में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, जबकि ओवर आल देखा जाए तो आगरा में एक हजार में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।