आगरालीक्स…आगरा में सराफा कारोबारी की कोठी से 25 लाख की चोरी. तिजोरी सहित सभी अलमारियों के ताले टूटे मिले. चोरों ने पार्टी भी की…
आगरा में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में रहने वाले सराफा कारोबारी की कोठी को चोरों ने निशाना बना लिया. चोर कोठी के अंदर से 25 लाख रुपये की कैश और ज्वैलरी चोरी कर ले गए हैं. सराफा कारोबारी अपनी बेटी की सगाई के लिए परिवार सहित गुजरात के भाव नगर गए हुए थे. आज सुबह उनके घर लौटने पर चोरी की वारदात का पता चला. कारोबारी के अनुसार चोर घर के अंदर से तिजोरी सहित सभी कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 25 लाख की ज्वेलरी और कैश चोरी कर ले गए हैं. ये रकम बढ़ भी सकती हे.

चोरों ने इत्मिनान से की चोरी, पार्टी भी की
पीड़ित कारोबारी अनिल जैन के अनुसार चोर घर की तिजोरी को तो साफ कर ही गए साथ ही हर कमरे में रखी अलमारी के ताले भी तोड़कर उसके अंदर रखे सामान को चोरी कर ले गए. चोरों ने बड़े ही इत्मिनन के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित कारोबारी के अनुसार चोरी करने के बाद चोरों ने उनके घर में पार्टी भी की है.
पीड़ित कारेाबारी ने बताया कि वह बेटी की सगाई के लिए गुजरात के भाव नगर गए हुए थे. कॉलोनी में रहने वाले भाई को घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी दे गए थे. आज सुबह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले. जिस भी कमरें में गए वहां चोरों ने उत्पात मचा रखा था.