आगरालीक्स…आगरा में आज क्राइम की वारदातें…चेन स्नेचर, सट्टेबाज पुलिस ने पकड़े, वारंटियों की धर पकड़ भी जारी. जानें आज क्राइम की प्रमुख खबरें
आगरा में आईपीएल पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन पुलिस द्वारा लिया जा रहा है. थाना रकाबगंज पुलिस ने चार सट्टेबाजों को अरेस्ट किया है. ये चारों एक कार के अंदर आईपीएल मैच में सट्टा खेल रहे थे. पुलिस ने इनके पास से कार, 10 मोबाइल और कैश बरामद किया है. पुलिस इनके संपर्क में सट्टेबाजों को भी अरेस्ट करने का प्रयास कर रही है.
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने दो चेन स्नेचरों सहित चार युवकों को अरेस्ट किया है. इनमें एक सुनार भी शामिल है जो कि चोरी की गई चेन को खरीदने का काम करता था. पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई चेन और कई अन्य सामान भी बरामद किया है.
ये हैं इनके नाम
बाइक सवार बदमाश आसिफ खान पुत्र राजू उद्दीन निवासी जगदीशपुरा
बाइक सवार बदमाश रवि कुमार प्रजापति पुत्र संजय कुमार थाना जगदीशपुरा
बदमाशों से चेन लेने वाला अफसर खान पुत्र सनोबर अब्बासी
सुनार मनीष राजपूत
आगरा में एक युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया गया. आज जब युवक का शव यहां मिला तो सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने इस हत्या के मामले की जांच की तो मुखबिर से दो संदिग्धों के आगरा की पथौली नहर पर होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को धर दबोचा है. पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है.