आगरालीक्स…आगरा से 50 किमी. 24 घंटे के लिए इंटरनेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. ऐसा बहुत समय बाद हुआ है. जानिए पूरा मामला
हाइवे को लोगों ने ब्लॉक कर रखा है. माली, सैनी, कुशवाह, मौर्य समाज के लोग 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने भरतपुर में अरोदा और बेरी गांव के बीच हाइवे को बंद कर दिया है. ये लोग रातभर हाइवे पर बैठे रहे. साथ में लाठियां और हाइवे पर पत्थर रखे रहे. प्रयशासन दकी ओर से शुक्रवार रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इससे कई गांवों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.

भरतपुर में नेशनल हाइवे पर आज दोपहर 12 बजे तक आंदोलनकारी यहां जमे रहे. दोपहर में हाइवे पर ही धूप से बचने के लिए टैंट तान दिए गए. इसके अलावा करीब 700 मीटर में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ईंट पत्थर डाल दिए हैं. इधर जाम के हालात को देखते हुए भरतपुर पुलिस ने रात में ही जयपरु से आगरा और आगरा से जयपुर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन किया है. जयपुर से आगरा जाने वाले वाहन नगर होते हुए भरतपुर के रास्ते नेशनल हाइवे 21 पर निकाला जा रहा है तो वहीं आगरा से जयपुर जाने वाले वाहनेां को उच्चैन से बयाना—वैर—भूसावर—छोंकरवाड़ा होते हुए नेशनल हाइवे पर निकाला जा रहा है.