Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra Crime News: Five arrested for duping people in the name of giving online loans in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: Five arrested for duping people in the name of giving online loans in Agra…#agranews

263

आगरालीक्स…आगरा में आनलाइन लोन देने के नाम पर लोगों को ठगने वाले पांच अरेस्ट. दो साल में सैकड़ों लोगों को ठगा.ऐसे देते थे काम को अंजाम

आगरा एसटीएफ ने आनलाइन लोन देने के नाम पर सैकड़ों लोगों को ठगने वाले पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. इन लोगों ने दो साल के अंदर सैकड़ों लोगों को लोन देने का लालच दिया और उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया. एसटीएफ ने गिरोह के पांच सछसयों को अरेस्ट किया है.

ये हैं आरोपियों के नाम
शिव कुमार निवासी गांव टमकोली थाना गभाना अलीगढ़
रोहित कुमार निवासी गांव टमकोली थाना गभाना अलीगढ़
विक्रम निवासी गांव टमकोली थाना गभाना अलीगढ़
मनीष निवासी आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा
अश्विनी सिंह निवासी राजीव कॉलोनी मोहननगर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद

ये सामान किया बरामद
एसटीएफ ने बदमाशों के पास से एक लैपटॉप, 31 डेबिट कार्ड, 27 मोबाइल, 45 सिम, तीन आधार कार्ड, पीटीएम कार्ड, एक पेन ड्राइव, आठ रजिस्टर और 28700 रूपये

एसटीएफ के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस गैंग के सदस्यों ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार स्थित एक किराये के फ्लेट में अपना आफिस बना रखा था. एसटीएफ ने शुक्रवार को यहां छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आनलाइन विज्ञापन में अपना मोबाइल नंबर देते थे, जिसमें सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने का काम किया जाता था. इसके लिए वह विभिन्न् राज्यों के लोगों को लोन देने के लिए फोन करते थे और उनसे  फाइल चार्ज, बीमा और जीएसटी के नाम पर 20 से 25 हजार रूपये अपने खाते में जमा करा लेते थे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!