आगरालीक्स…प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मेरा कांपे जोर से हाथ, सेल्फी लै दे लांगुरिया आदि गाने पर मनाया माता रानी के पवित्र नवरात्रे…आगरा में नवरात्र पर हुआ धार्मिक आयोजन.
आगरा में महिला संगठन रोटरी क्लब आगरा रॉयल के महिला सदस्यों द्वारा एक धार्मिक आयोजन खेलगांव में किया गया। नवरात्र की पावन चतुर्थी तिथि पर मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए खेलगांव परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण में महिला सदस्यों ने अपने मधुर भजन से मां की महिमा का बखान किया। इस कार्यक्रम में माता की भेंटे गाकर माता रानी से संसार को रोगमुक्त करने की प्रार्थना की और लांगुरीया गा कर और नृत्य करके माता रानी का दरबार सजाया।
इसमें प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, आ मा आ तुझे दिल ने पुकारा, शेरो वाली मइया तेरी लीला निराली, शेरावाली के जयकारे बोलते चलो आदि गीतों से मां की महिमा का बखान किया। इस दौरान अध्यक्ष शारदा गुप्ता, आरती मेहरोत्रा, संगीता अगरवाल, मीरा गुप्ता, अपर्णा पोद्दार, डॉ सुरभि गुप्ता, श्रृष्टि जैन , संजू शर्मा, आराधना गुप्ता, सरोज प्रशांत, हर सिमरन कपूर, मनोज बल, नीतू अग्रवाल, अनुपमा अग्रवाल, बीना पोतदार व बीना खंडेलवालआदि उपस्थित रही।