आगरालीक्स…आगरा में गोली मारकर पत्नी की हत्या…एक के बाद एक मारी सात गोलियां. मौके पर ही मौत…
आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. थाना सदर अंतर्गत राजपुर चुंगी में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्यारोपी पति रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान है. उसने आज दोपहर को पत्नी को एक के बाद एक साल गोलियां मारी हैं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

घटना थाना सदर के उखर्रा इलाके की है. यहां सीआरपीएफ से रिटायर्ड महेंद्र सिंह रहते हैं. आज दोपहर को इन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी को एक के बाद एक सात गोलियां मारीं. हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है बताया जाता है कि पत्नी द्वारा पति को बात बात पर बेइज्जत किया जाता था जिसके बाद यह वारदात को पति ने अंजाम दिया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. आरोपी को पकड़ लिया गया है.