आगरालीक्स…आगरा में पुलिस और बदमाश के बीच चली गोलियां. चांदी लूटकांड में शामिल पांच हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली…
आगरा के पुलिस कमिश्नरी बनने के बाद पुलिस की पहली मुठभेड़ आज तड़के सिकंदरा थाना के सोनारी चौराहे के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें जयपाल नामक पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक कुछ बदमाशों के थाना सिकंदरा के सोनारी चौराहे के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जयपाल नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक जयपाल सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई चांदी लूटकांड का आरोपी है और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।