आगरालीक्स…आगरा में एक बहू ने देवर के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है…पूछताछ में बताई हत्या करने की ये वजह…
आगरा में पुलिस ने एक महिला और उसके देवर को अरेस्ट किया है. महिला ने देवर की मदद से अपनी ही सास की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों को अेस्ट कर लिया है. शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया.

ये है पूरा मामला
मामला थाना पिनाहट के नयापुरा गांव का है. यहां 30 अगस्त को 62 वर्षीय रामकली की आधी रात को हत्या कर दी गई थी. 31 अगस्त की सुबह इस वारदात की जानकारी मृतका के पति को हुर्ठ थी. उन्होंने इस मामले में अपनी बहू मंजू व उसके दोस्त प्रदीप को नामजद किया था. पुलिस ने मंजू और उसके दोस्त को पकड़कर कड़ी पूछताछ की. छानबीन में घटना के समय प्रदीप की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया. महिला मंजू से जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पति चार भाई हैं. चारों भाइयों में मकान का बंटवारा होने पर उसके हिस्से में कम जगह आ रही थी. उसने मकान को बिकवाकर अपने हिस्से की बात कही. ससुर तैयार हो गए लेकिन सास नहीं मानी. इनके मकान के बराबर में ही सियाराम का भतीजा रिषीकेश भी रहता है. जब उसे मकान बेचने का पता चला तो वह उसे खरीदना चाहता था जिससे कि उसका ट्रैक्टर वहां खड़ा हो सके. इस पर मंजू ने रिषीकेष को हत्या की साजिश में शामिल कर लिया ओर दोनों ने मिलकर 30 गस्त की रात को रामकली का मुंह और नाक दबा कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.