आगरालीक्स…आगरा में आज तापमान तो कम हुआ है लेकिन उमस निकाल रही है पसीना. आने वाले पांच दिन सहन करनी पड़ सकती है तेज गर्मी….जानें बारिश के कब बन रहे हैं चांस
आगरा में शुक्रवार को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली. शाम को छाए बादलों और हवाएं चलने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली. इसके कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले पांच दिनों में लोगों को भीषण उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आने वाले पांच दिन मौसम साफ रहेगा और इस दौरान तापमान बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि पांच दिन के बाद आगरा में बारिश की संभावना एक बार फिर से मौसम विभाग ने जताई है.