Friday , 5 December 2025
Home बिगलीक्स Agra Crime, Petrol Pump Cash loot case, Chauki Incharge & 11 other Line Haazir, CCTV Footage release #agranews
बिगलीक्स​क्राइम

Agra Crime, Petrol Pump Cash loot case, Chauki Incharge & 11 other Line Haazir, CCTV Footage release #agranews

आगरालीक्स..(Agra News 25th August) आगरा में बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से 11 लाख कैश लूटने के बाद राहगीर की बाइक लूट ली, चौकी प्रभारी सहित 11 लाइन हाजिर।

आगरा की विजय नगर कॉलोनी निवासी सुधीर अग्रवाल का रुनकता अंडरपास के पास सुधीर फिलिंग स्टेशन है। सुबह साढे 10 बजे पेट्रोल पंप कैशियर शेशवीर यादव और कर्मचारी मनोज पाठक बाइक से कैश का थैला लेकर 500 मीटर की दूरी पर स्थित एसबीआई में जमा करने जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पेट्रोल पंप कर्मी गिर गए, कैश से भरा थैला बदमाश छीनने लगे तो विरोध किया, इस पर बदमाशों ने फायर कर दिया, इसके बाद दूसरा फायर किया। वह घबरा गया, बदमाश कैश का थैला लूटकर रुनकता मुख्य बाजार की तरपफ भागे, कर्मचारियों ने शोर मचाया, बाजार में भीड होने के बाद भी बदमाश बाइक से पफरार हो गए।
राहगीर की बाइक लूटी
लूट करने के बाद बदमाश एक किलोमीटर दूर मस्जिद के पास रुक गए, अपनी बाइक खडी कर दी। वहां से जा रहे शाकिर को रोक लिया और पिस्टल तानकर उसकी बाइक लूट ली, बाइक लेकर मांगरौल की तरपफ भाग गए।
चौकी प्रभारी सहित 11 लाइन हाजिर
एसएसपी मुनिराज जी ने इस मामले में लापवाही को मानते हुए रुनकता चौकी प्रभारी राजीव कुमार, चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, जय बहादुर सिंह, अनुज कुमार,आरक्षी भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सोनू कुमार, राजकुमार, पीआरवी 16 के मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, राधेश्याम, चालक कुलदीप चौहरी को लाइन हाजिर कर दिया है।
सात टीमें गठित, सीसीटीवी जारी
इस मामले में आईजी नवीन आरोरा ने एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित को लगाया है और सात टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सामूहि​क नकल...

बिगलीक्स

Agra News: Woman complaint against Businessman#Agra

आगरालीक्स आगरा में युवती ने कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शोषण...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Temperature @ 8.3 Degree, Today Forecast#Agra

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8.3...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 5th December 2025#Agra

आगरालीक्स….Agra News: 5 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पुतिन ने कहा, किसी...

error: Content is protected !!