आगरालीक्स.. आगरा में शनिवार को भी आगरा दिल्ली इंटरसिटी सहित 15 ट्रेनें निरस्त रहीं, जाने कब तक ट्रेनें रहेंगी निरस्त।
हजरत निजामुद्दीन-पलवल सेक्शन के फरीदाबाद स्टेशन पर चौथी लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने 23 फरवरी से 1 मार्च तक मेगा ब्लॉक ले रखा है। रेलवे ने 1 मार्च तक दर्जनों ट्रेन निरस्त कर रखी हैं। शनिवार को श्रीधाम एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी, महाकौशल एक्सप्रेस, कोच्चुवेली एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस,ताज एक्सप्रेस, इंदौर-अमृत्तसर एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।