बुलंदशहरलीक्स …Agra News: आगरा के युवक की गंगा में स्नान करते समय डूब रहे साथी को बचाने में मौत, साथी बचा। ( Agra News: 18 year old drown in Ganga at Rajghat to save friend#Agra)
आगरा के शाहगंज के रहने वाले 18 साल का ध्रुव अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए राजघाट गया था। रविवार को सभी लोग राजघाट पर स्नान कर रहे थे, स्नान करते समय उनके साथ स्नान करने गया करण डूबने लगा। करण को डूबता देख ध्रुव उसे बचाने के लिए गंगा में अंदर की तरफ घुस गया।
डूबने से ध्रुव की मौत
ध्रुव गंगा में जिस तरह आगे बढ़ा, वहां पानी की गहराई ज्यादा थी और डूब गया। उसे बचाने के लिए गोताखोर बुलाए गए। वहीं, करण को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन ध्रुव को बचाया नहीं जा सका। गंगा में डूबने से ध्रूव की मौत हो गई।