आगरालीक्स… महाराष्ट्र में रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में आगरा के डॉक्टर हेलमेट लगाकर मरीजों को परामर्श दे रहे हैं, उन्होंने मांगे न मानी जाने पर हडताल की चेतावनी दी है। इसे लेकर शुक्रवार को आईएमए के पदाधिकारी जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि कानून होने के बावजूद डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। यह बात साबित करती है कि कानून प्रभावी नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों को इलाज करने में परेशानी महसूस हो रही है। आएमए के सदस्यों ने कहा कि यदि महाराष्ट्र में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के आरोपी पकड़े नहीं गए तो आगरा में भी हड़ताल हो सकती है। उन्होंने डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने से साथ अपराधियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 24 मार्च को आईएमए के पदाधिकारी जिलाधिकारी को इस सम्बंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर, सचिव डॉ. मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. वीरेन्द्र खंडेलवाल, डॉ. एसके कालरा, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. योगेश गोयल, डॉ. पंकज नगायच आदि मौजूद थे।
Leave a comment