आगरालीक्स… आगरा में भाजपा सांसद के बेटे की सीओ से नोंकझोक, टोल बंद कराया, धरने पर बैठे ग्रामीण।
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर रायभा, अछनेरा पर टोल वसूला जाता है। शुक्रवार को भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के नेत्रत्व में ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों के वाहनों से टोल लिए जाने का विरोध किया। उन्होंने टोल बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया। सीओ अछनेरा भी पहुंच गए, उन्होंने टोल शुरू कर दिया, इसे लेकर रामेश्वर चौधरी और सीओ में नोंकझोक हुई। मामला बढने पर रामेश्वर चौधरी के साथ ग्रामीण बाईपास पर धरने पर बैठ गए हैं।
Leave a comment