Wednesday , 14 January 2026
Home agraleaks Agra double murder case: accused nephew arrested by police
agraleaksहॉट न्यूज़

Agra double murder case: accused nephew arrested by police

mistry
आगरालीक्स……..आगरा के खंदारी में दिन दहाडे अधिवक्ता की पत्नी और बेटी की हत्या उन्हीं के भतीजे ने की थी। आगरा पुलिस की टीम ने आरोपी भतीजे गौरव गुलाटी को हिमाचल प्रदेश से हिरासत में ले लिया है। उसे पुलिस टीम आगरा लेकर आ रही है।
मंगलवार को दिन दहाड़े अधिवक्ता प्रवीन  कुमार गुलाटी की पत्‍‌नी रमा और बेटी दीक्षा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शक था कि हत्यारा परिवार से जुडा हुआ है, पुलिस टीम ने जब इस दिशा में जांच शुरू की तो एडवोकेट प्रवीण कुमार के भाई सुनील कुमार के बेटे गौरव गुलाटी पर शक गहराने लगा। सुनील कुमार की गैराज है और गौरव होटल मैनेजमेंट का छात्र है। वह अपने दोस्तों के साथ ही रहता था और पार्टी करता था। वारदात के बाद से वह आगरा से गायब है, घटना के समय उसके मोबाइदल की लॉकेशन खंदारी में थी, इसके बाद उसकी लॉकेशन प्रतापपुरा और उसके बाद फरह आई थी। इसके बाद वह खुद को देहरादून में बताता रहा, जबकि उसके मोबाइल की लॉकेशन कुल्लू मनाली आ रही थी। इसके बाद आगरा की पुलिस टीम को कुल्लू मनाली भेजा गया था। पुलिस ने उसे दोस्तों के साथ हिरासत में ले लिया है, पुलिस टीम उसे आगरा लेकर आ रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!