Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews
agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान सम्मान. किसी बुजुर्ग का एकाकीपन दूर करना हो तो अनुभव निधि आश्रम भेज दीजिए

वृद्धों का मान, हमारा अभिमान। यही अनुभव निधि की पहचान.. इस मूल भावना के साथ हाथरस रोड पर उजरई में विगत पाँच वर्षों से भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को सहेजते हुए वृद्ध जनों के साथ समाज व राष्ट्र की अनूठी सेवा कर रहे अनुभव निधि आश्रम का पंचम वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल, रविवार को शाम 4:00 बजे से आश्रम परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार शाम कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में समारोह की जानकारी देते हुए आयोजकों द्वारा समारोह का आमंत्रण पत्र विमोचन करके जारी किया गया।

इस अवसर पर अनुभव निधि आश्रम के अध्यक्ष विजय खन्ना (रोम संस) ने बताया कि वार्षिक उत्सव में अन्नपूर्णा महिला समिति और सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक ओर भारतीय संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा बिखरेगी, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए सनातन मूल्यों और बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करने वाले संदेश दिए जाएंगे। महासचिव सीए गोविंद प्रसाद अग्रवाल पत्रकारों को अनुभव निधि आश्रम के विजन और मिशन के बारे में बताते हुए भावुक हो गए, उनका गला रुँध गया। उन्होंने कहा कि आज माता-पिता और बड़े बुजुर्गों को सबसे ज्यादा हमारे समय की आवश्यकता है। वे अकेलेपन की त्रासदी झेल रहे हैं। उन्होंने समाजसेवियों और पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि किसी की जिंदगी में फर्क डालिए। किसी बुजुर्ग का एकाकीपन दूर करना हो तो अनुभव निधि आश्रम में भेज दीजिए। हमें उनकी सेवा करने का अवसर दीजिए।

उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पंचम वार्षिक उत्सव में आगरा के प्रमुख समाजसेवी सहभागिता करेंगे। विधायक धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। कोषाध्यक्ष विनय सिंघल ने बताया कि समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निदान व उनके कल्याण के संबंध में भी समाजसेवियों द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा। अनुभव निधि आश्रम के संस्थापक सदस्य पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल 'तोती भाई', सीए एसके अग्रवाल, संतोष गुप्ता (नवोदय गैस), प्रमोद सिंघल, रंगेश त्यागी, राकेश अग्रवाल (आकांक्षा जल सेवा), योगेंद्र सिंघल, श्रीमती आशा खन्ना, रेखा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अंजू सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, निर्मल गुप्ता, सीमा अग्रवाल, रीता जैन, हरीश शर्मा 'गुड्डू भाई' और गोपाल गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Agra Live News: Foreign Woman tourist video goes viral

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विदेशी महिला पर्यटक ने वीडियो पोस्ट करते हुए...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers 27th May 2026 review

आगरालीक्स आगरा का 27 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ सीबीएसई 12 वीं...

agraleaks

Agra Live News: Flour mill explodes with a loud noise in Agra, one person dead, five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तेज आवाज के साथ फटी आटा चक्की..एक व्यक्ति की मौत,...

agraleaks

Agra Live News: Registration of swimming pool mandatory in Agra, Last date 20th May

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में जिम और स्विमिंग...

error: Content is protected !!