मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी. तीन दिन तक वृंदावन में प्रवास, प्रेमानंद महाराज से भी करेंगी आध्यात्मिक चर्चा…जानें पूरा कार्यक्रम
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा पहुंच गई हैं. आमी के हैलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतरा और यहां से वह सीधे होटल रेडीसन पहुंच गई हैं. यहां एक घंटा विश्रा करने के बाद वह सबसे पहले इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. चप्पे चप्पे पर सिक्योरिटी तैनात है. राष्ट्रपति तीन दिन तक वृंदावन प्रवास पर रहेंगी और इस दौरान वे वृंदावन के कई मंदिरों के साथ संत प्रेमानंद से भी आध्यात्मिक चर्चा करेंगी.शुक्रवार 20 मार्च को राष्ट्रपति वृंदावन के उड़िया बाबा आश्रम, नीव करौरी बाबा आश्रम, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वात्सल्य ग्राम जाएंगी.इसके अलावा वो रामकृष्ण मिशन चेरिटेबिल अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी. 21 मार्च की सुबह आठ बजे गोवर्धन प्रस्थान करेंगी. सुबह 9 बजे दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. इसके बाद वो गोल्फ कार्ट से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाएंगी.