आगरालीक्स ….आगरा में इंटरमीडिएट में पास हुए छात्र कहां प्रवेश लें, कॉलेजों में अभी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम में छात्र प्रवेश लेंगे, इसके लिए विवि ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। अभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
29 से विवि की मुख्य परीक्षाएं
विवि की मुख्य परीक्षाएं 29 अप्रैल से होनी हैं लेकिन अभी तक छात्रों के परीक्षा फार्म भी नहीं भरे गए हैं। विवि द्वारा कॉलेजों से छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाने के लिए कहा है।