आगरालीक्स….. आगरा के 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट पांच घंटे बाद जारी किया जाएगा। 1.26 लाख छात्र आगरा से बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का एग्जाम रिजल्ट कल 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.
आगरा से 1.26 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं. उनका इंतजार खत्म होगा. जारी की गई सूचना के अनुसार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 25 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा.