आगरालीक्स… आगरा में व्यापारी के साथ मारपीट और लूट, सीसीटीवी आया सामने, वीडियो के लिए क्लिक करें।

फतेहपुर सीकरी के कपड़ा व्यापारी मुरारी लाल गोयल की मेन बाजार में दुकान है, उनका बड़ा कारोबार है। दुकान पर उनके पुत्र वैभव गोयल बैठे थे, सोमवार रात को वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। चैकी से कुछ दूर पहले उन्हें लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की और 2.50 लाख रुपये कैश से भरा बैग और चेन लूट कर ले गए।
सीसीटीवी आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में वैभव बाइक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, एक तरफ थैला लटका हुआ है, दो युवक आते हैं और दोनों के बीच विवाद होता है। इसके बाद कुछ और लोग आ जाते हैं और विवाद के साथ मारपीट होने लग जाती है। इसी बीच कोई थैला लेकर चला जाता है। थाना प्रभारी विपिन कुमार का मीडिया से कहना है कि मारपीट हुई है, लूट की घटना संदिग्ध लग रही है, उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्होंने मारपीट की।