आगरालीक्स…(Agra News 7th February 2022).. आगरा में 21 घंटे बाद प्रचार थम जाएगा, 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से नौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

आगरा में पहले चरण में विधानसभा चुनाव 2022 हो रहे हैं। आठ फरवरी को शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा, इसके बाद किसी भी विधानसभा में प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने टीमें गठित की हैं। आठ फरवरी को शाम छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा।
नौ फरवरी को पोलिंग पार्लियां होंगी रवाना
चुनाव कराने के लिए नौ फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पहले मंडी समिति यमुना पार फिरोजाबाद रोड से सभी नौ विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए, बाह में मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के साथ ही मंडी समिति खेरागढ़, फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी से संबंधित विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि, आगरा के यमुना पार स्थित मंडी समिति से आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और ग्रामीण विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
सुबह 10 से शाम छह बजे तक होगा मतदान
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को सुबह 10 से शाम छह बजे तक मतदान होगा, इसके लिए 3911 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।