आगरालीक्स ….आगरा में चुनाव को लेकर चेकिंग चल रही है, टीम ने सराफा कारोबारी और आढ़ती से 45 लाख रुपये पकड़े हैं। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है और जांच की जा रही है।

आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है। चुनाव में वोट डलवाने के लिए धन का प्रयोग न किया जाए, इसके लिए स्टेटिक टीम और पुलिस चेकिंग कर रही है। हरीपर्वत पुलिस ने संजय प्लेस में कार को रोक लिया। चेकिंग करने पर 35 लाख कैश मिला। कार आढ़ती हाजी हारुन की थी, उसने पुलिस को बताया कि पैसा बैंक से निकाला है, पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी, आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी है।
सर्राफा कारोबारी की कार में मिले आठ लाख रुपये
स्टेटिक टीम ने दक्षिणी बाईपास पर कार को रोक लिया, कार से आठ लाख रुपये कैश मिला। कार हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले सर्राफा कारोबारी संजीव बंसल की थी, उन्होंने पुलिस को बताया कि पैसे कारोबार से संबंधित हैं, वे अपनी पत्नी के साथ मथुरा से लौट रहे थे। लेकिन वे पैसे से जुड़े कोई बिल नहीं दिखा सके। इस मामले में जांच चल रही है।
2017 के विधानसभा चुनाव में 5.63 करोड़ कैश पकड़ा
इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में स्टेटिक और पुलिस टीम ने चेकिंग में 5.63 करोड़ रुपये का कैश पकड़ा था।