आगरालीक्स ….आगरा में दो दिन धूप निकलने के बाद मंगलवार को घना कोहरा छाया, जानें कैसा रहेगा मौसम, बारिश के आसार।

आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ी। कई दिनों तक धूप नहीं निकली और तापमान में गिरावट आई। पिछले तीन दिन से धूप निकल रही थी, मौसम भी अच्छा हो गया। दोपहर में तेज धूप निकली। रात को ठंडी हवा चलने लगी। लेकिन मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया है। विजिबिलिटी शून्य हो गई, आस पास के लोग भी दिखाई नहीं दे रहे हैं और ठंडी हवा चल रही है। ठिठुरन बढ़ गई है।
बारिश से और बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन फरवरी से मौसम बदल जाएगा। दो दिन तक बारिश हो सकती है, तीन और चार फरवरी को बारिश की संभावना है। इससे सर्दी और बढ़ जाएगी।
आईएमडी का अनुमान
01-Feb 10.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
02-Feb 8.0 24.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
03-Feb 9.0 24.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-Feb 9.0 25.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
05-Feb 8.0 19.0 Partly cloudy sky
06-Feb 7.0 19.0 Fog or Mist