आगरालीक्स…… आगरा की पूर्व मेयर और सपा सरकार की पूर्व राज्य मंत्री अंजुला माहौर के हाथ में तलवार है और आगरा की पॉलिटिक्स में भूचाल मचाने के लिए वे आगे बढ रही हैं। वे एक बार फिर से भाजपा में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सपा में रहने के बाद भी वे राष्टीय स्वयं सेवक संघ के महिला विंग के ओटीसी शिविर में काशीपुर में उन्होंने हिस्सा लिया है। उन्होंने प्रवेशार्थी श्रेणी में दूसरा और जूनियर तथा सीनियर वर्ग में संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त किया है। भाजपा से मेयर का चुनाव जीतने के बाद अंजुला माहौर वर्ष 2012 में विधान सभा चुनाव से पहले सपा में आ गई थी। पहले वे विधान सभा और उसके बाद लोकसभा से चुनाव लडना चाहती थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्हें राज्य मंत्री बना दिया गया था। मगर उनसे राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया। अब वे 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। आरएसएस में उनकी पुरानी पकड है, लेकिन केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया से उनके अच्छे संबंध नहीं हैं, इसलिए उनकी वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। मगर इस फोटो के वायरल होने के बाद से पूर्व मेयर अंजुला माहौर के भाजपा में आने के कयास तेज हो गए हैं।
Leave a comment