आगरालीक्स… सर्राफा बाजार में सोना 60 हजार रुपये से नीचे बना हुआ है, जबकि चांदी 75 हजार रुपये के पार चल रही है। ग्राहकी कमजोर होने से बाजार पर भी पड़ रहा है असर।
सर्राफा बाजार में सोने की रेटों में नरमी का रुख जारी

सर्राफा बाजार में सोने के रेट अभी नरमी का रुख लिए हुए हैं। मंगलवार को बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 59,350 रुपये पर था, जबकि चांदी 75,845 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।
वायदा बाजार में सोना-चांदी सर्राफा बाजार के लगभग
वायदा बाजार में दोपहर तक सोना दस ग्राम 59,296 रुपये और चांदी 75,752 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही है।
बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी बेहद कमजोर
बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी कमजोर चल रही है। ज्वैलर्स भी अंतरराषट्रीय बाजारों की तेजी-मंदी के आधार पर काम कर रहे हैं। विदेशों में सटोरियो की वायदा मार्केट में पकड़ मजबूत रहने से दोनों मूल्यावान धातुएं भी मजबूत बनी हुई हैं।