आगरालीक्स..बाल रोग के प्रति जागरूकता पर आईएपी के पेडिकॉन 2021 में आगरा को मिले 9 अवार्ड..देश में सर्वश्रेष्ठ ब्रांच बनी आईएपी आगरा.
इंडियन अकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स का राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन पेडिकॉन 2021 4 से 7 फरवरी को मुंबई में मनाया जा रहा है. अधिवेशन में देश—विदेश के बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हुए.आईएपी आगरा के सचिव डॉ. अरुण जैन और अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन ने जानकारी दी कि आगरा पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन को बाल रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम करने पर 9 अवार्ड प्राप्त हुए. सम्पूर्ण भारत में सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का अवार्ड आईएपी आगरा को मिला.
पहला पुरस्कार— किशोरावस्था डे
चाइल्ड एवं एडोलसेंट हेल्थ केयर सप्ताह
आटिज्म अवेर्नेस डे
रैशनल एंटीबायोटिक डे
डॉटर्स डे
दूसरा पुरस्कार—वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह
ओ.आर.एस. डे एवं ओ.आर.एस सप्ताह
आई ए पी हैल्दी लाइफ स्टाइल डे.
डॉ. राजीव कृषक को एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर चुना गया. आईएपी आगरा के सचिव डॉ. अरुण जैन ने यह अवार्ड र्आएपी की तरफ से प्राप्त किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप चावला, डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. राजीव कृषक, डॉ. अरुण जैन, डॉ. राजीव जैन, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. आरएस दयाल, डॉ. अजय कालरा, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. नीरज यादव, डॉ. सोनिया भट्ट, डॉ. राजेश कुमार. डॉ. एनसी प्रजापति, डॉ. शेओ प्रताप सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे.