आगरालीक्स….. आगरा में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पहले चरण के लिए मतदान 28 नवंबर को होना है। सोमवार को चारों ब्लॉकों पर प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए गए। मंगलवार को भी नामांकन किए जाएंगे। वहीं, डीएम पंकज कुमार ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें और उन्हें पाबंद किया जाए। जिन लोगों पर शस्त्र लाइसेंस हैं उन्हें तत्काल जमा करवाएं, इसमें करने वालों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही के लिये नोटिस जारी किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह ने कहा कि कन्ट्रोल रूम पर जों भी शिकायतें प्राप्त हुयी थीं, उन पर कार्रवाई की जाए। मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीना, अपर जिलाधिकारी हरनाम सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट रेखा एस चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक ए.के त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बबीता साहू, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
किए गए नामांकन
खंदौली ब्लॉक — 238 प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य 67
एत्मादपुर ब्लॉक — 277 प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य 78
शमसाबाद ब्लॉक — 292 प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य 42
पफतेहाबाद ब्लॉक — 318 प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य 51
प्रथम चरण का चुनाव
नामांकन पत्रों की जांच — 18 और 19 नवंबर
नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन — 20 नवंबर
मतदान — 28 नवंबर
Leave a comment