Sunday , 7 December 2025
Home एजुकेशन Dr BR Ambedkar Univ. Agra Officer’s big dealing in LLB & BA LLB exam centre
एजुकेशन

Dr BR Ambedkar Univ. Agra Officer’s big dealing in LLB & BA LLB exam centre

vc
आगरालीक्स….
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। मंगलवार से शुरू हो रही लॉ की परीक्षा में नकल कराने के लिए कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बनाने के लिए सौदेबाजी की गई और रात में कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बना दिया गया। जबकि मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाएं छह सेंटरों पर होनी थी, इसमें 20 कॉलेज के 15 हजार छात्रों को शामिल होना था।
एलएलबी और बीए एलएलबी की परीक्षाएं मंगलवार सुबह नौ बजे से शुरू हो रही हैं। इसके बाद भी छात्रों को प्रवेश पत्र ​नहीं दिए गए हैं। उधर, 20 कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए आठ जिलों में छह सेंटर बनाए गए थे। आगरा कॉलेज में छह सेल्पफ पफाइनेंस कॉलेज के छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था। इसी तरह अन्य केंद्रों पर सेल्पफ पफाइनेंस कॉलेज के छ़ात्रों की परीक्षा होनी थी। जिन एडेड कॉलेजों को सेंटर बनाया गया था, वहां नकल पर रोक है। इसे देखते हुए कॉलेज संचालक विवि पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, यहां विवि के अधिकारियों से शिक्षक और कर्मचारियों के माध्यम से डीलिंग हुई और इसके बाद कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बना दिया गया। इस मामले में कोई भी अधिकारी
बोलने को तैयार नहीं है।
छात्र नेताओं ने चुनाव की उठाई मांग
उधर, कर्मचारी संघ के 18 नवंबर को हो रहे चुनाव के बाद छात्र संघ चुनाव कराने के लिए छात्र नेता कुलपति आवास पहुंचे। सपा छात्र सभा के नेताओं ने कुलपति को चुनाव कराने के लिए ज्ञापन सौंपा, उन्हें मंगलवार को चुनाव की तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया गया है ।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Unacademy Agra: JEE Advanced 2026 countdown begins, exam on May 17

आगरालीक्स…JEE Advanced 2026 की काउंटडाउन शुरू, 17 मई को एग्जाम. आगरा के...

एजुकेशन

Agra News: Agra College releases second cut-off list for LLB admissions session 2025-26…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में एलएलबी. प्रवेश सत्र 2025–26 के लिए दूसरी कट ऑफ...

एजुकेशन

Agra News: Bachpan School, Agra celebrated Inter-School Sports Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में मनाया अंतर-विद्यालय में खेल दिवस. दौड़, टीम...

एजुकेशन

“Celebration of Talent” in Agra: Agra students set new records at the UNSAT Awards ceremony

आगरालीक्स…..आगरा में “टैलेंट का जश्न: UNSAT सम्मान समारोह में आगरा के छात्रों...

error: Content is protected !!