आगरालीक्स… आगरा में ट्रेन की बॉगी पटरी से उतर गई, इससे अफरा तफरी मच गई, आगरा कैंट स्टेशन के यार्ड के पास बॉगी के पटरी से उतरने से कोई हताहत नहीं हुआ है।
आगरा ग्वालियर पैसेंजर की शनिवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन के यार्ड के पास बॉगी पटरी से उतर गई, ट्रेन की रोक दिया गया। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। ट्रेन से यात्री भी उतर आए। पैसेंजर के पटरी से उतरने की जांच की जा रही है।