आगरालीक्स ….आगरा के कमला नगर मेन मार्केट के व्यापारियों का दर्द सुनिए, मेयर नवीन जैन नगर निगम के 9.50 करोड़ रुपये बजट से आदर्श बाजार बना रहे थे, सड़क खोद कर डाल दी।

सोमवार को कमला नगर स्थित होटल पार्क लेन में कमला नगर व्यापार संगठन ने एक सभा का आयोजन किया। सभा में नगर निगम के एक्सईएन आरके सिंह और जेई इंद्रजीत सिंह के समक्ष सदस्यों ने समस्या रखी। अध्यक्ष अमित अग्रवाल श्पारुलश् ने कहा कि मुख्य बाजार की सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है। ये निश्चित रूप से अच्छी पहल है लेकिन निर्माण कार्य अत्याधिक धीमा है। इसके अलावा निर्माण कार्य की जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं दी गयी और न ही किसी तरह का लेआउट प्लान ही बताया गया है। महामंत्री सचिन सारस्वत ने कहा कि निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है जिसके कारण आये दिन ट्रेफिक जाम की समस्या एवं दुर्घटनाएं हो रही हैं। कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि बड़े.बड़े पाइपों से और गढ्ढों से पूरी सड़क अवरोध हो चुकी है। दुकान में जाने का रास्ता भी नहीं है। पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। पिछले छह महीने से कार्य चलने की वजह से व्यापारियों के दीपावली और होली जैसे त्यौहार भी फीके पड़ गए। ग्राहकों की कमी के कारण व्यापारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के एक्सईएन आरके सिंह और जेई इंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और गढ्ढों को तुरंत भरवाया। साथ ही निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूर्ण करवाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवालए गविंद्र शर्माए अनिल अग्रवाल श्लोकप्रियाश्ए वीरेंद्र कनवरए पार्षद प्रदीप अग्रवालए पुनीत मदानए उमेश अरोड़ाए नितिन अग्रवालए प्रदीप कुमारए हर्ष गोयलए मयंक सिंघलए नितिन मित्तलए बबलू सारस्वतए रवि अग्रवालए सुंदरलाल अरोड़ाए सुरेश किनकरए बॉबी गुप्ताए रिंकू अग्रवालए योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।