आगरालीक्स…आगरा को एक्सपोर्ट हब के रूप में चुना गया है. पहले चरण में यूपी के छह जिलों में आगरा शामिल. आगरा के उद्यमियों के लिए कामन सर्विस सेंटर और आधारभूत संरचनाओं को किया जाएगा विकसित
यूपी के निर्यात क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ की पिछले पांच वर्षों की औद्योगिक नीतियों का परिणाम है कि प्रदेश का निर्यात 86 हजार करोड़ से बढ़कर एक लाचख 56 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब इसे और बढ़ाने के लिए जिलों को पोटेंशियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. आगरा यूपी के छह जिलों में से एक है, जिसे एक्सपोर्ट हब पहल के रूप में चुना गया है.
केंद्र सरकार की तरफ से देश में चयनित 50 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है जिसमें यूपी के छह जिले शामिल हैं. इनमें आगरा के साथ—साथ मुरादाबाद, कानपुर, वाराणसी, भदोही और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं. इनमें छोटे शहरों से निर्यात बढ़ाने के लिए नए व्यवसायों, ट्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर और गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही एक्सपोर्ट प्रमोशन, मैन्यूफैक्चरिंग और रोजगार सृजन के लिए ग्रास रूट लेवल पर कार्य किया जाएगा.
40 करोड़ की राशि दी जाएगी
योजना के मुताबिक चयनित जिलों को एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी जिसका 60 फीसदी केंद्र की तरफ से तो 40 फीसदी राज्य की तरफ से हो सकता है. इस धनराशि से उद्यमियों के लिए कामन सर्विस सेंटर और आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जाएगा. साथ ही निर्यात विकास केंद्र की भी स्थापना की जाएगी.
- .District export hub
- 16 July 2022 Agra News
- AGra district export hub
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra is one of six districts of UP selected for first phase of implementation of District as Export Hub Intiative...#agranews
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news