आगरालीक्स…सावन माह में भगवान शिव होते हैं पूजा करने से जल्दी प्रसन्न. इन तीन राशि वाले लोगों पर हो सकती है भोले की विशेष कृपा. नई जॉब से लेकर कारोबार में हो सकता है लाभ
सावन का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने को काफी पवित्र माह माना जाता है क्योंकि यह महीना भगवान शिव को सबसे अधिक पसंद है और यही कारण है कि इस महीने में पूजा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं. भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा करने का विधान इस माह में है. वहीं ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी यह महीना बेहद महत्वपूर्ण और शुभ है, क्योकि इस महीने कई ग्रहों का राशि पर्वन हो रहा है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन तीन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहने वाली है.
वृष राशि — इस राशि के लोगों के लिए सावन का महीना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है. इस दौरान आप व्यापार में कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है. साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है. वहीं बिजनेस में नया निवेश के लिए यह समय अनुकूल है. इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है. आप लोग सावन के हर सोमवार भोलेनाथ का गन्ने के रस और घी से रुद्राभिषेक कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी.
मिथुन राशि — आप लोगों के लिए सावन का महीना लाभदायक साबित हो सकता है. क्योंकि शनि देव के गोचर करते ही आपकी राशि में भद्र और हंस नाम का राजयोग बन रहा है. इस महीने आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है. वहीं कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है. इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने की सोच सकते हैं. अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष धनलाभ हो सकता है. आप लोग दूध और दही का रुद्राभिषेक कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है.
कर्क राशि — शनि देव के गोचर करती ही आपकी राशि से शश और रूचक नाम का राजयोग बन रहा है. इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत हो सकती है. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आपको प्राप्त हो सकता है. इस समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है. साथ ही जो इस समय व्यापार का विस्तार हो सकता है. आप लोग शहद और दूध से भोलेनाथ रुद्राभिषेकर कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा.