आगरालीक्स… देश के 23 आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस में आगरा में अपूर्व गोयल ने टॉप किया है, आकाश इंस्टीटयूट, आगरा से कोचिंग लेकर जेईई एडवांस देने वाले अपूर्व की 583 रैंक है। नूरी गेट निवासी उनके पिता पवन कुमार अग्रवाल कारोबारी हैं। इसके साथ ही अन्य छात्र भी जेईई एडवांस में सफल हुए हैं, इनकी रैंक 1000 से अधिक है।
रविवार को आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस के नतीजे घोषित किए। इस साल 20 मई को आयोजित जेईई की इस परीक्षा में 1.55 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी , जिनमें से 18,138 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पंचकुला के प्रणव गोयल 360 में से 337 अंक लाकर पहले स्थान पर रहे हैं,दूसरे स्थान पर कोटा के साहिल जैन और तीसरे स्थान पर दिल्ली के कैलाश गुप्ता रहे।लड़कियों में कोटा की मीनल पारेख ने सबसे अधिक 318 अंक प्राप्त किए। सीटों के आवंटन की प्रक्रिया 15 जनू से शुरू की जाएगी। इस साल पहली बार जेईई एडवांस की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई। चयनित अभ्यर्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा, जिससे की उन्हें इंजीनियरिंग, विज्ञान या आर्किटेक्चर में स्नातक, इंटीग्रेटिड स्नातकोत्तर या फिर दोनों में डिग्री लेने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार अधिकतम दो बार लगातार दो साल जेईई (एडवांसत्र) की परीक्षा दे सकते हैं।
आगरा के जेईई एडवांस के टॉपर
अपूर्व गोयल 583 रैंक
विकास उपाध्याय 1172 रैंक
सम्यक जैन 1374 रैंक
प्रियंक कौशिक 1572 रैंक
विशाल कुशवाहा 1616 रैंक
रैंक लिस्ट रैंक नाम शहर
OPEN (CRL) 1 प्रणव गोयल पंचकुला
OPEN (CRL) 2 साहिल जैन कोटा
OPEN (CRL) 3 कलश गुप्ता नई दिल्ली
OPEN (CRL) 1 (Girls) मीनल परख कोटा
OBC-NCL 1 मवूरी सिवा कृष्णा मनोहर विजयवाड़ा
SC 1 आयुष कदम कोटा
ST 1 जटोथ शिवा तरुण हैदराबाद
CRL-PWD 1 मनन गोयल पटियाला
OBC-NCL-PWD 1 वीरेंद्र कुमार जेहनाबाद
SC-PWD 1 रौशन कुमार वैशाली