आगरालीक्स.. आगरा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, आग की लपटें तेज होने पर वाहन रोक दिए गए। बेल्डिंग की दुकान तक आग की पहुंचने की आशंका से खलबली मची रही। करीब 30 मिनट तक अफरा तफरी मची रही। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में घटिया आजम खां पर तोताराम की कबाड की दुकान है, बताया जा रहा है कि सोमवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई, आग की लपटें बेकाबू होने पर आस पास की दुकान के लोग भी बाहर निकल आए। वाहनों को रोक दिया गया, इससे अफरा तफरी का माहौल रहा।