आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम के 100 वार्ड और पार्षद 110…नगर निगम चुनाव के तीन साल बाद 10 और पार्षदों को दिलाई गई शपथ..जानें
आगरा में नगर निगम के वार्ड 100 हैं और यहां पार्षद 110 हो गए हैं. शासन द्वारा आगरा को 10 और नये पार्षद दिए गए हैं. गुरुवार को नगर निगम सदन कक्ष में इन सभी 10 मनोनीत पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सभी नव-मनोनित पार्षदों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर नगर निगम सदन को विशेष रूप से सजाया गया और प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं. अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें तैनात रहीं.इन पार्षदों ने ली शपथ
शपथ लेने वालों में संजय राय, अमित अग्रवाल पारुल, सुषमा जैन, जितेंद्र सविता, सुनील कर्मचंदानी, पंकज सिकरवार, धर्मवीर सिंह सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल एवं राहुल वाल्मीकि शामिल रहे.