आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की हत्या पड़ोस में रहने वाले हमउम्र किशोर ने की. प्रिंस की इस बात से था नाराज, बहाने से बुलाया और पत्थर मार—मार कर ले ली जान
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के अभुआपुरा में 14 जून को हुई 13 साल के बच्चे प्रिंस की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. 14 जून को प्रिंस घायल अवस्था में अभुआपुरा में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था. उसका चेहरा बुरी तरह से पत्थरों से कुचला हुआ था. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रिंस की मौत किसने की और किस वजह से की, इसकी जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई.अब पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी किशोर दोस्त थे लेकिन कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान प्रिंस ने आरोपी को उसे परिवार के सामने अपमानित किया और गाली गलौज की थी. इसी बात को आरोपी ने रंजिश मान ली थी और वह इसका बदला लेना चाह रहा था.
पतंग उतारने के बहाने बुलायाघटना वाले दिन आरोपी किशोर ने प्रिंस को पेड़ पर फंसी पतंग उतारने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया. गांव के बाहर पहुंचने पर दोनों में फिर से कहासुनी हो गई. इस दौरान आरोपी ने पहले ईंट से और बाद में नुकीले पत्थर से प्रिंस के सिर पर कई वार दिए. हमले में प्रिंस बुरी तरह से घायल होकर झाड़ियों में जा गिरा. आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया था. प्रिंस की मौत के बाद जांच में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां से खून से सना नुकीला पत्थर बरामद हुआ. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी. प्रिंस को आखिरी बार आरोपी किशोर के सााि जाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.शुरुआत में वह गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.