आगरालीक्स…आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में 163 लोगों को लॉटरी के माध्यम से मिले प्लॉट. एडीए को होगी 63.10 करोड़ की आय. फेस—3 सेक्टर 8 के लिए आए थे 575 आवेदन
आगरा विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप के फेस 3 सेक्टर 8 के लिए आज गुरुवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में लॉटरी के माध्यम से लोगों को प्लॉट वितरित किए गए. फेस 3 सेक्टर 8 के लिए 575 आवेदन एडीए को प्राप्त हुए जिसमें से पर्चियां निकालकर 163 लोगों को इनका मालिक चुना गया.
अटलपुरम् टाउनशिप, फेस-3, सेक्टर-8 में इतने हैं प्लॉट
एमआईजी-1 श्रेणी के 54, एमआईजी-2 श्रेणी के 5, एमआईजी-3 श्रेणी के 65, एचआईजी श्रेणी के 79 व सुपर एचआईजी श्रेणी के 12 प्लॉटों के लिए ऑन-लाईन 13 फरवरी से 16 मार्च तक के लिए किया गया था. इस अवधि में 575 आवेदन प्रापत हुए. इनमें एमआईजी-1 श्रेणी के 158, एमआईजी-2 श्रेणी के 27, एमआईजी-3 श्रेणी के 299, एचआईजी श्रेणी के 66 तथा सुपर एचआईजी श्रेणी के 10 पात्र आवेदक पाये गये.
अटलपुरम टाउनशिप, फेस-3, सैक्टर-8 की लॉटरी ड्रॉ का सीधा प्रसारण (Live Streaming) प्राधिकरण के यू-ट्यूब चैनल पर किया गया. गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकलवाई गयी. लॉटरी में उपलब्ध एमआईजी-1 श्रेणी के 54 भूखण्डों के सापेक्ष 42 भूखण्ड, एमआईजी-2 श्रेणी के 5 भूखण्डों के सापेक्ष 5 भूखण्ड, एमआईजी-3 श्रेणी के 65 भूखण्डों के सापेक्ष 59 भूखण्ड, एचआईजी श्रेणी के 79 भूखण्डों के सापेक्ष 50 भूखण्ड व सुपर एचआईजी श्रेणी के 12 भूखण्डों के सापेक्ष 7 भूखण्ड पात्र आवेदकों को आवंटित किये गये. इस प्रकार लॉटरी ड्रॉ में विभिन्न श्रेणी के 163 भूखण्ड आवंटित किये गये, जिससे प्राधिकरण को लगभग रू0 63.10 करोड़ की आय प्राप्त होगी. प्राधिकरण द्वारा असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि को 05 कार्य दिवस में वापिस कर दी जायेगी.
