आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर एक महीने में पकड़े गए 39199 यात्री. 2.59 करोड़ का जुर्माना वसूला. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 19 हजार से अधिक दबोचे
मण्डल के सभी रेल खंडों/प्रमुख स्टेशनों पर माह अप्रैल- 2026 में एक मिशन के रूप में विभिन्न जांच अभियान (जैसे रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चैक, किलेबंदी चैक, मजिस्ट्रेट चैक आदि) आयोजित किये गए, जिनके अंतर्गत आगरा मण्डल ने उक्त माह में 19,402 बिना टिकट यात्रियों से रु०-1,53,33,500, अनियमित यात्रा करने वाले 19,781 यात्रियों से रु०-1,06,03,850 एवं 16 बिना बुक सामान ले जाने वाले यात्रियों से रु०-11,735 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया।इस प्रकार उक्त माह में कुल 39,199 यात्रियों से कुल रु०-2,59,49,085 का जुर्माना वसूल किया गया, जो कि पिछले वर्ष अप्रैल 2025 की आय 2.34 करोड़ की तुलना में लगभग 10.68% अधिक है। जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जायेंगे, जिससे मंडल के अंतर्गत अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके।