आगरालीक्स….Agra News: आगरा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी, ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक बेहोश।
आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है।रविवार को ताजमहल घूमने आईं पर्यटक एम रानी ( 54) की बैरियर के पास तबीयत बिगड़ गई, वे बेहोश होकर गिर गईं। परिजनों ने उन्हें संभाला। सूचना पर एंबुलेंस पहुंच गई और पर्यटक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ( Agra Live News: 54 year old Asam tourist faint near Taj Mahal Barrierm, Hospitalised )
43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
आगरा में रविवार को सुबह का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में दिन का तापमान भी बढ़ेगा और अधिकतम तापमान रविवार को 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
19-Apr 24.0 43.0 Clear sky
20-Apr 25.0 43.0 Clear sky
21-Apr 25.0 43.0 Clear sky
22-Apr 25.0 43.0 Clear sky
23-Apr 25.0 43.0 Clear sky
24-Apr 25.0 44.0 Clear sky
25-Apr 25.0 45.0 Clear sky