आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.
जरूरतमंदो को तत्काल रक्त उपलब्ध हो सके इसी उद्देश्य से "एस एस जैन युवा संगठन" तथा हेल्प आगरा" के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को मोती कटरा स्थित हेल्प हाॅस्पीटल पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।सुबह 9 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में कुल 75 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिसमें महिलाओं तथा हेल्प आगरा के 7 ड्राईवरों व स्टाफ की भी भागीदारी रही। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण 9 लोग रक्तदान से वंचित रह गये।समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित यह शिविर शहर के प्रमुख कारोबारी आजाद कुमार सुराना को समर्पित था। रक्तदान करने वाले 6-6 लोगों के ग्रुप बनाकर लकी ड्रा के माध्यम से 12 रक्त दानदाताओं को डेढ ग्राम चांदी का ब्रेस्लेट भेंट किया गया। इस मौके पर एस एस जैन युवा संगठन के अध्यक्ष अमित जैन, महासचिव आशीष जैन, अंशुल सोनी, विनीता सुराना, प्रियंका सुराना, कोमल सुराना, हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, नरेश जैन, विशेष बंसल, अजय मित्तल, राजीव गुप्ता ,नितिन अग्रवाल,नंदकिशोर गोयल मौजूद रहे।अघ्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने सभी रक्तदान दाताओं के प्रति आभार जताया।