आगरालीक्स…आगरा रेल मंडल के स्टेशनों पर मई में 45 हजार से अधिक यात्रियों को बिना टिकट, अनियमित यात्रा आदि में पकड़ा. 3.08 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला
मंडल के प्रभारी मुख्य टिकट निरिक्षकों, टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ मंडल के सभी रेल खंडों/प्रमुख स्टेशनों पर माह मई 2026 में एक मिशन के रूप में विभिन्न जांच अभियान (जैसे रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चैक, किलेबंदी चैक, मजिस्ट्रेट चैक आदि) आयोजित किये गए, जिनके अंतर्गत आगरा मण्डल ने उक्त माह में 22,395 बिनाटिकट यात्रियों से रु०-1,80,98,890, अनियमित यात्रा करने वाले 22,717 यात्रियों से रु०-1,26,61,705 एवं 17 बिना बुक सामान ले जाने वाले यात्रियों से रु०-19,010 रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया । इस प्रकार उक्त माह में 45,129 यात्रियों से कुल रु०-3,07,79,605 का जुर्माना वसूल किया गया, जो की पिछले वर्ष की आय 2.57 करोड़ की तुलना में लगभग 19.53% अधिक है । जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल मं, निरंतर चलाये जायेंगे, जिससे मंडल के अंतर्गत अनियमित यात्रा करने बाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें।