Saturday , 18 July 2026
Home आगरा Agra Live News: A grand flower bungalow decorated at Shri Khatu Shyam Temple in Agra on the occasion of Purnima…#agranews
आगरा

Agra Live News: A grand flower bungalow decorated at Shri Khatu Shyam Temple in Agra on the occasion of Purnima…#agranews

152

आगरालीक्स…पूर्णिमा पर आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला. विदेशी पुष्पों, स्वर्ण मुकुट और तुलसी माला से हुआ श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में श्याम बाबा का भव्य फूल बंगला श्रृंगार श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। रंग-बिरंगे विदेशी एवं सुगंधित पुष्पों से सजे फूल बंगले में विराजमान श्याम बाबा का स्वरूप अत्यंत मनोहारी और आकर्षक दिखाई दे रहा था। बाबा को स्वर्ण मुकुट एवं कुंडल आभूषण धारण कराए गए तथा तुलसी दल की दिव्य माला से अलंकृत किया गया।

पूर्णिमा के विशेष अवसर पर प्रातःकाल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिनभर भक्तों ने बाबा के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर श्याम नाम के जयकारों और भक्ति भाव से गुंजायमान रहा।
फूल बंगला श्रृंगार एवं विशेष पोशाक सेवा भक्त विकास मांगलिक और विनीत मांगलिक द्वारा समर्पित भाव से कराई गई।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन भक्तों के सहयोग से बाबा का दिव्य फूल बंगला श्रृंगार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर की सीढ़ियों पर ग्रीन मैट बिछवाई गई है, जिससे भक्तों को गर्म फर्श से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त शीतलता बनाए रखने के लिए पाइपों के माध्यम से हल्की जल बौछार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के चरण तपते पत्थरों से सुरक्षित रहें, इसके लिए विशेष फर्श भी बिछाया गया है। वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से निशुल्क शीतल जल प्याऊ निरंतर संचालित की जा रही है, जिससे दर्शनार्थियों को राहत मिल रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Yet another road caved in at Kamla Nagar. A four-foot-deep pit was formed…#agranews

आगरालीक्स…लो जी, कमला नगर में फिर एक और सड़क धंस गई. चार...

आगरा

Agra News: Plantation held at KV Public School, Agra, on Nelson Mandela International Day

आगरालीक्स…नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आगरा के केवी पब्लिक स्कूल में हुआ...

आगरा

Agra News: Little ones at St. Anthony Academy pledged to save the environment by planting saplings…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों ने मां को समर्पित कर रोपे पौधे. सेंट...

आगरा

Obituaries of Agra on 18th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!