मथुरालीक्स…गोवर्धन की परिक्रमा लगा रहे दिल्ली श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत. हार्ट अटैक से मौत की आशंका
पुरुषोत्तम मास में इस समय काफी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा लगाने आ रहे हैं. दिल्ली से भी बहुत अधिक संख्या में लोग गिरिराज जी पहुंच रहे हैं. लेकिन शनिवार को एक दुखद घटना घटित हो गई. गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगा रहे एक 60 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई. उन्हें सीने में दर्द हुआ. सीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.मृतक 60 वर्षीय विजयपाल थे जो कि दिल्ली के रहने वाले थे. वह अपने साथियों के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने के लिए आए थे. परिक्रमा के दौरान ही विजयपाल के अचानक सीने में दर्द और घबराहट हुई. इसके बाद उनके साथी तत्काल सीएचसी गोवर्धन लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनहें मृत घोषित कर दिया. मृतक दिल्ली पुलिस में एसएचओ पद पर तैनात रहे थे और जनवरी 2025 में रिटायर्ड हुए थे. घटना की सूचना पर परिजन भी यहां पहुंच गए. परिवार में कोहराम मच गया.